अप्रैल,24,2024
spot_img

पाकिस्‍तान में हिंदू किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप, हालत बेहद गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

इस्लामाबाद, देशज न्यूज। अल्पसंख्यक  हिंदुओं के साथ पाकिस्तान में अत्याचार जारी है। सिंध प्रांत में एक 15 साल की हिंदू किशोरी के साथ बलात्कार हथियारों से लैस हैवानों ने हिंदू लड़की का अपहरण कर किया। गैंगरेप करने के बाद उसे सड़क पर फेंक दिया।

इसका खुलासा पाकिस्तान मानवाधिकार कार्यकर्ता राहत आस्टिन ने करते कहा है, लड़की की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। अभी कुछ दिन पहले ही पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत के थारपारकर जिले में एक 17 साल हिंदू किशोरी ने आत्महत्या कर लिया था। परिवारवालों का कहना है, हिंदू लड़की के साथ एक साल पहले बलात्कार हुआ था। अपराधी उसे ब्लैकमेल कर रहे थे।

परिवार वालों ने बताया, कि किशोरी ने इससे परेशान होकर आत्महत्या कर ली। यह घटना दलान-जो-तार की है। ग्रामीणों ने लड़की का शव कुएं से निकाला।  बाद में उसका अंत्यपरीक्षण किया गया।लड़की के पिता ने कहा, पिछले साल जुलाई महीने में लड़की के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया था। इस मामले के आरोपी जमानत पर हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें