अप्रैल,26,2024
spot_img

वॉशिंगटन डीसी में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ा जाना भयावह, व्हाइटहाउस ने कहा ये है अनादर

spot_img
spot_img
spot_img

वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैली मैकनेनी ने कहा है कि वॉशिंगटन डीसी में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ा जाना भयावह है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी शांति, न्याय और आजादी के लिए लड़े, जिसका अमेरिका प्रतिनिधित्व करता है।

महात्मा गांधी की प्रतिमा को नष्ट किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरह से किसी की प्रतिमा और मेमोरियल को नष्ट नहीं किया जाना चाहिए, विशेषकर गांधी जी की, जिन्होंने मूल्यों के लिए लड़ाई लड़ी, जिसका अमेरिका प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का आदर किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को स्टेट डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया था कि अमेरिका में फॉरेन मिशन की सुरक्षा और रक्षा को बहुत ही गंभीरता से लिया जाता है। साथ ही वॉशिंगटन में एंटी फॉर्मर्स लॉ रैली के दौरान हुई घटना पर भारतीय दूतावास के साथ बातचीत की जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें