अप्रैल,25,2024
spot_img

थाईलैंड के राजा ने अपने कुत्ते को बनाया एयरफ़ोर्स चीफ, महा वाचिरालोंगकोंन के खिलाफ गुस्सा

spot_img
spot_img
spot_img

बैंकाक, देशज न्यूज। थाईलैंड में सरकार की नीतियों के खिलाफ बड़े विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. लोगों में न सिर्फ सरकार बल्कि थाईलैंड के राजा महा वाचिरालोंगकोंन के खिलाफ भी काफी गुस्सा देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा के पद छोड़ने और आपातकाल लगा दिए जाने की घोषणा के बाद 4 से ज़्यादा लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध है लेकिन इसके बावजूद पिछले करीब एक हफ्ते से प्रदर्शनकारी इकट्ठे हो रहे हैं और राजतंत्र के खिलाफ लोकतंत्र ज़िंदाबाद संबंधी मांगें रख रहे हैं।

राजशाही के खिलाफ थाईलैंड के लोगों का गुस्सा नाजायज भी नहीं है. एक तरफ जहां देश की जनता कोरोना संक्रमण की मार और लॉकडाउन के बाद आर्थिक बदहाली झेल रही है।

वहीं राजा महा वाचिरालोंगकोंन अपनी 20 सेक्स सोल्जर्स, 4 पत्नियों और तमाम नौकर-नौकरानियों के साथ जर्मनी के एक होटल में रह रहे हैं। यहां फाइव स्टार होटल का पूरा एक फ्लोर राजा और उनकी सेक्स सोल्जर्स के लिए बुक किया गया है।

बीते दिनों राजा महा ने अपनी पत्नी को एक साल तक जेल में रखने के बाद उनकी सजा माफ़ कर दी है और उन्हें हरम में फिर से शामिल होने की इजाजत दे दी थी। राजा ने 35 साल की सिननेत वोंगवाजीरापाकडी के साथ शादी की थी लेकिन 3 महीने बाद ही उन पर बेवफाई का आरोप लगाकर जेल भेज दिया था।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें