अप्रैल,24,2024
spot_img

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी अमीरों की सूची में टॉप 10 से बाहर, अमेजन के अध्यक्ष जेफ बेजोस पहले और मार्क जुकरबर्ग पांचवे स्थान पर

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूयॉर्क। अमेजन के अध्यक्ष जेफ बेजोस का नाम एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले नंबर पर दर्ज किया गया है। जेफ बेजोस टेस्ला व स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर पहुंचे हैं।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स रैंकिंग के अनुसार 191 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ जेफ बेजोस पहले स्थान पर हैं जबकि 190 बिलियन डॉलर के साथ एलन मस्क दूसरे स्थान पर हैं। बिल गेट्स 137 बिलियन डॉलर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर 116 बिलियन डॉलर्स के साथ बर्नाड अरनॉल्ट हैं और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 104 बिलियन डॉलर के साथ पांचवे स्थान पर हैं।

अमीर लोगों की इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी टॉप 10 से भी बाहर हो गए हैं। वह 79.7 अरब डॉलर के साथ 11वें स्थान पर हैं। उनकी जगह पर स्टीव बालमेर 10वें स्थान पर हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें