अप्रैल,25,2024
spot_img

ग्‍लोबल टाइम्‍स की धमकी: भारत-चीन युद्ध हुआ तो अटल टनल को बर्बाद कर देगी चीनी सेना

spot_img
spot_img
spot_img

पेइचिंग, देशज न्यूज। चीन के सरकारी भोपू ग्‍लोबल टाइम्‍स ने इशारों ही इशारों में धमकी दी है कि अगर भारत और चीन के बीच युद्ध हुआ तो चीनी सेना भारत के हाल ही में बनाए गए अटल टनल को बर्बाद कर देगी। चीनी अखबार ने एक व‍िशेषज्ञ के हवाले से आरोप लगाया कि यह भारतीय इलाका बहुत कम आबादी वाला है और इस सुरंग का मकसद केवल सैनिक उद्देश्‍यों की पूर्ति करना है। हालांकि चीनी व‍िशेषज्ञ ने यह भी माना कि इस सुरंग से शांति के समय में भारतीय सैनिकों की आपूर्ति में बड़ी मदद मिलेगी।

चीनी विशेषज्ञ ने ग्‍लोबल टाइम्‍स में लिखा, अटल सुरंग का युद्ध के समय कोई फायदा नहीं होगा। चीन की सेना के पास ऐसे साधन हैं जिससे इस सुरंग को बेकार बनाया जा सकेगा। भारत को संयम बरतना चाहिए और उकसावे से बचना चाहिए क्‍योंकि कोई भी ऐसा रास्‍ता नहीं बचेगा जो भारत की रणनीतिक क्षमता को बढ़ाए। वह भी तब जब चीन और भारत की सैन्‍य तैयारी में बड़ा अंतर है। व्‍यवस्थित लड़ाई की क्षमता में भारत चीन से बहुत पीछे है।

चीनी विशेषज्ञ शोंग झोंगपिंग ने माना कि इस सुरंग के बन जाने से लेह तक की दूरी काफी कम हो गई है। इससे भारत को अपनी रणनीतिक तैयारी में मदद मिलेगी। चीनी विशेषज्ञ ने कहा कि भारत चीन सीमा पर सड़कें और पुल बना रहा है। दौलत बेग ओल्‍डी को जाने वाली 255 किमी लंबी रोड पूरी हो गई है। भारत 73 महत्‍वपूर्ण सड़कें बना रहा है जो ठंड में भी जारी रहेंगी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें