अप्रैल,20,2024
spot_img

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने किया स्कूल पर हमला, तीन सौ से अधिक लड़कियों का अपहरण

spot_img
spot_img

अबुजा। उत्तरपश्चिमी नाइजीरिया में शुक्रवार की रात को बंदूकधारियों ने एक स्कूल पर हमला करके सैंकड़ों लड़कियों का अपहरण कर लिया।संदिग्धों ने जामफारा राज्य के जंगेबे में गवर्नमेंट गर्ल सेकेंडरी स्कूल पर हमला कर दिया और डॉरमेट्री से कई छात्राओं का अपहरण कर लिया। शिक्षकों ने बताया कि सैंकड़ों लड़कियां गायब हो गई हैं। स्टेट इन्फार्मेशन कमिश्नर सुलेमान तुलाउ अंका ने इस खबर की पुष्टि करते हुए इसे सही बताया है।

ये बंदूकधारी जबरन स्कूल में घुस गए और लड़कियों को अपहृत कर ले गए। सुरक्षाबल आरोपितों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शस्त्रों से लैस गैंग ने हाल ही में स्कूलों पर हमले तेज कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर लोग इसे बैंडिट्स कहते हैं। इससे पहले भी पिछले हफ्ते नाइजर राज्य में एक गैंग ने ब्वायज स्कूल से 42 छात्रों को अगवा कर लिया था।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें