मार्च,29,2024
spot_img

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा, बातचीत के जरिए निकल सकता है भारत से सीमा विवादों का हल

spot_img
spot_img

काठमांडू, देशज न्यूज। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार को कहा है कि बातचीत के जरिए भारत के साथ चल रहे सीमा विवादों का हल निकाला जा सकता है। पड़ोसी देश के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण बनाए जा सकते हैं और तथ्यों, समानता, सम्मान और न्याय के आधार पर ही इन्हें विकसित किया जा सकता है।

नेपाल की सेना द्वारा ‘नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षा और सीमा प्रबंधन संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय के क्षेत्र’ विषय पर आयोजित एक सेमिनार में ओली ने कहा कि सौहार्दपूर्ण तरीके से नेपाल-भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए हमें मैप को फिर से प्रिंट करना होगा और भारत से बात करनी होगी। हमारे संबंध केवल बातचीत के माध्यम से सौहार्दपूर्ण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुस्ता और कंचनपुर में सीमा विवाद अभी भी चल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि नेपाल और भारत की सुस्ता और कालापानी क्षेत्र में लंबे समय से सीमाएं हैं। 2014 में भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की नेपाल यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने विदेश सचिवों के स्तर पर विवाद को हल करने का प्रयास किया था लेकिन यह विफल रहा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें