मार्च,29,2024
spot_img

अमेरिका में आज से बाइडेन युग शुरु, व्हाइट हाउस से आखिरी बार फ्लोरिडा के लिए ट्रंप रवाना

spot_img
spot_img
अमेरिका में आज से बाइडेन युग की शुरुआत, करीब 25 हजार नेशनल गार्ड तैनात 
– आखिरी बार एयरफोर्स विमान में सवार होकर फ्लोरिडा के लिए रवाना हुए 
वाशिंगटन। अमेरिका के लिए आज का दिन बेहद अहम है। जो बाइडेन आज 46वें अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण से पहले ही ट्रम्प ने व्हाइट हाउस छोड़ दिया और फ्लोरिडा के लिए उड़ान भर ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने कार्यकाल के समापन पर कहा कि ये 4 साल (Biden era begins in America today, Trump leaves for Florida for last time from White House) अविश्वसनीय रहे हैं। हमने एक साथ बहुत कुछ पूरा किया। अमेरिकी राजधानी में करीब 25 हजार नेशनल गार्ड तैनात करके सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने व्हाइट हाउस को छोड़ने से पहले कहा कि मेरे लिए 4 साल अविश्वसनीय रहे हैं। हमने एक साथ बहुत कुछ पूरा किया। मैं अपने परिवार, दोस्तों और अपने कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। लोगों को नहीं पता कि इस परिवार ने कितनी मेहनत की है।’हमारे पास दुनिया का सबसे महान देश और अर्थव्यवस्था है। कोरोना ने हमको बुरी तरह से प्रभावित किया था लेकिन हमने चमत्कार कर 9 महीने के अंदर कोरोना की वैक्सीन बना ली।
डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपके लिए लड़ूंगा, मैं देखूंगा। इस देश का भविष्य इससे अच्छा नहीं रहा। मैं नई सरकार को बधाई देता हूं। इसके बाद वे Biden era begins in America today, Trump leaves for Florida for last time from White House)  आखिरी बार आखिरी बार एयरफोर्स विमान में सवार हुए और फ्लोरिडा के लिए रवाना हो गए।
अमेरिका में आज से बाइडेन युग की शुरुआत होने जा रही है। जो बाइडेन के साथ भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। 6 जनवरी की हिंसा के बाद वॉशिंगटन Biden era begins in America today, Trump leaves for Florida for last time from White House)  डीसी में कड़ी सुरक्षा है। करीब 25 हजार नेशनल गार्ड अमेरिकी राजधानी में तैनात कर दिए गए हैं।अमेरिका में आज से बाइडेन युग शुरु, व्हाइट हाउस से आखिरी बार फ्लोरिडा के लिए ट्रंप रवाना

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें