अप्रैल,26,2024
spot_img

बांग्लादेश से बड़ी खबर : बूढ़ीगंगा में नाव डूबी, 28 लोगों की मौत, 12 लोग अब भी लापता

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता,देशज न्यूज। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के श्यामबाजार इलाके में सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब बूढ़ीगंगा नदी में नाव Bangladesh-boat-drowned डूबने से 28 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन बच्चे और छह महिलाएं शामिल हैं। जबकि 12 लोगों का पता नहीं चला है। उनकी तलाश की जा रही है।

घटना सोमवार सुबह 9:30 बजे की है। बांग्लादेश इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, अग्निशमन विभाग, रिवर पुलिस, कोस्ट गार्ड और बांग्लादेश नेवी की टीम बाकी लोगों की तलाश में जुटी है। हादसे का कारण नौका Bangladesh-boat-drowned का एक अन्य जहाज से टकरा जाना बताया गया है। Bangladesh-boat-drowned फायर सर्विस कंट्रोल रूम अधिकारी रोजिना इस्लाम ने कहा है कि रोजाना की तरह नौका में सवार होकर लोग जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

बीआईडब्ल्यूटीए के ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर एमडी सेलिम ने बताया है कि बोट (नौका) मॉर्निग बर्ड मुंशीगंज से सदरघाट की ओर जा रहा था। जब वह चांदपुर से आ रहे थे, तभी बोट मोयूरी -2 जहाज से टकरा गया। अभी 12 लोग लापता है। उनकी तलाश की जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें