अप्रैल,26,2024
spot_img

अफगानिस्तान : ननगरहार प्रांत में धमाका, 8 सैनिकों की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

काबुल, देशज न्यूज। अफगानिस्तान के पूर्वी ननगरहार प्रांत में शनिवार को हुए बम धमाके में आठ सैनिकों की मौत हो गई है। प्रांत के शिरजाद जिले में यह धमाका हुआ। प्रांतीय सरकार की ओर से जारी एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है।

आतंकवादियों ने गंडूमक इलाके में सेना के विस्फोटक से भरे वाहन को नष्ट कर दिया। इस धमाके में आठ सैनिकों की मौत हो गई।

सुरक्षाबलों ने इसी इलाके से जलालाबाद शहर में एक अन्य विस्फोटक से भरा वाहन बरामद किया। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन तालिबान ने ली है।

तालिबान की ओर से जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर मुल्ला मोहम्मद युसुफ कंधारी ने सुबह 5:30 बजे खुद को उड़ा लिया। इस हमले में 50 सैनिक घायल भी हुए हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें