अप्रैल,20,2024
spot_img

उत्तर प्रदेश की कुव्यवस्था उजागर…जब…सेवानिवृत्त जिला जज की कोरोना से पीड़ित पत्नी को नहीं मिली एम्बुलेंस, हुई मौत

spot_img
spot_img
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर जानकारी के बावजूद एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर सेवानिवृत्त जिला जज की पत्नी ने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत के बाद सेवानिवृत्त जज ने स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।
गोमतीनगर के विनम्र खंड में रहने वाले पूर्व जिला जज रमेश चंद्रा और उनकी पत्नी 64 वर्षीय मधु चंद्रा कोरोना संक्रमित थी। उन्होंने बताया कि दोनों लोग घर में आइसोलेट थे। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कई बार उन्होंने प्रशासन की ओर से मुहैया कराये गए नम्बर पर एम्बुलेंस के लिए फोन करता रहा। लेकिन न कोई घर पर दवा देने के लिए आया और न ही अस्पताल भर्ती की कोई प्रक्रिया की गई।
प्रशासन की लापरवाही की वजह से आज उनकी पत्नी का देहांत हो गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान समय में स्थिति यह है कि उनकी पत्नी का शव उठाने वाला नहीं है। इसके लिए उनकी मदद की जाये। इसके बाद करीब साढ़े 12 बजे एम्बुलेंस भेजी गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.संजय भटनागर ने कहा कि मधु चंद्रा के लिए लगातार प्रयास किए गए लेकिन जब अस्पताल में बेड खाली होते हैं तभी मरीजों को शिफ्ट किया जाता है। हम लोग रात दिन मरीजों को भर्ती करवाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय कि सोमवार को इतिहासकार पद्मश्री डॉक्टर योगेश प्रवीण का (82) लखनऊ में निधन हो गया था। उनके भतीजे सौरभ श्रीवास्तव ने यह आरोप लगाया था कि चाचा को अस्पताल ले जाने के लिए कई बार फोन करने के बावजूद एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद जब अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khutauna News | मौत बुलाकर लाया ननिहाल...तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला...10 साल के आयुष की Death On The Spot

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें