अप्रैल,23,2024
spot_img

लखनऊ: कुंवर मानवेंद्र सिंह विधान परिषद के प्रोटेम स्पीकर नियुक्त, राज्यपाल आंनदीबेन ने दिलाई शपथ

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ, देशज न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सदस्य कुंवर मानवेंद्र सिंह विधान परिषद के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को राजभवन में उन्हें कार्यकारी सभापति की शपथ दिलाई। विधान परिषद के सभापति रमेश यादव का कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया। इसलिए मानवेंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है।

 

मानवेंद्र सिंह झांसी से एमएलसी हैं। वह पहले भी उच्च सदन में कार्यकारी सभापति का दायित्व संभाल चुके हैं। उनकी गिनती बुन्देलखण्ड के प्रभावशाली नेताओं में होती है। वह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने विधान परिषद के सभापति का पद रिक्त होने के मद्देनजर चुनाव घोषित करने और तब तक सदन के वरिष्ठतम सदस्य को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करनेलखनऊ: कुंवर मानवेंद्र सिंह विधान परिषद के प्रोटेम स्पीकर नियुक्त, राज्यपाल आंनदीबेन ने दिलाई शपथ को लेकर राज्यपाल को शनिवार को ज्ञापन प्रेषित किया था। पार्टी ने इसमें राज्यपाल से अनुरोध किया कि संवैधानिक व्यवस्थाओं और परम्परा के मद्देनजर विधान परिषद सभापति का चुनाव अविलम्ब कराने के लिए सरकार को निर्देशित करें तथा चुनाव होने तक सदन के वरिष्ठतम सदस्य को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाए।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Accident News| बरात की बोलेरो की ट्रक से भिड़ंत, दो मासूमों समेत तीन की मौत

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की शुक्रवार को भी पार्टी के विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक में आशंका व्यक्त की गई थी कि स्थापित मान्यताओं के विपरीत भाजपा प्रोटेम सभापति के पद पर वरिष्ठतम सदस्य के चयन को दरकिनार कर अपने मनोनीत नेता द्वारा प्रोटेम सभापति पद के रूप में शेष अवधि तक कार्य संचालन कराने की रणनीति पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Accident News| बरात की बोलेरो की ट्रक से भिड़ंत, दो मासूमों समेत तीन की मौत

 

पार्टी ने दलील दी कि विधान परिषद में 51 सदस्यों के साथ वह सबसे बड़ा दल व बहुमत में है। जबकि भाजपा के पास विधान परिषद में न तो बहुमत है और नहीं वरिष्ठतम कार्यकाल का कोई विधान परिषद सदस्य है। हालांकि, उसका विरोध काम नहीं आया और आज मावेन्द्र सिंह प्रोटेम स्पीकार बना दिए गए।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें