अप्रैल,26,2024
spot_img

KUMBH MELA : हरिद्वार कुंभ में फूटा कोरोना बम,अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष सहित मिले 401 पॉजिटिव, फिर भी दूसरे शाही स्नान पर हरिद्वार में उमड़े लाखों श्रद्धालु, लगाई गंगा में डुबकी

spot_img
spot_img
spot_img

हरिद्वार। देश के सभी राज्यों में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब इसने उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले को भी अपनी चपेट में लिया है। बताता जा रहा है कि मेले में आए 401 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि सहित जूना अखाड़े के करमा गिरी और जूना अखाड़े के नितिन गिरी भी शामिल हैं।  लेकिन पिछले दिनों इन संतो के संपर्क में आए साधु संतों, राजनेताओ, आम लोगों और अधिकारियों में चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना पॉजिटिव संतो के संपर्क में आए लोगो की ट्रेसिंग कर रहा है।

 

 

 

 

इधर,आस्था के महापर्व कुंभ के दूसरे शाही स्नान सोमवती अमावस्या  पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंचे हैं। हर की पौड़ी पर धार्मिक अखाड़ों  का शाही स्नान जारी है।  दोपहर तक श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा, जूना अखाड़ा़ तथा महानिर्वाणी अखाड़े के साधु संतों ने स्नान कर लिया है। अब बैरागी अखाड़ों (निर्मोही, दिगंबर तथा निर्वाणी)  की बारी है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Araria News| Woman Gang Raped | मायके में महिला से चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, मकई की खेत में 3 दरिंदे, उसी की साड़ी में हाथ-पैर बांधकर छोड़ा

 

 

 

वहीं, महाकुंभ में देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में सभी अखाड़ों के साधु-संत हरिद्वार में डेरा जमाए हुए हैं। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए मेला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है। उसमें सभी अखाड़ों के साधु-संत भी शामिल हैं। जबकि अभी भी कई बड़े साधु संतों की कोरोना की रिपोर्ट आनी बाकी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Araria News| Woman Gang Raped | मायके में महिला से चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, मकई की खेत में 3 दरिंदे, उसी की साड़ी में हाथ-पैर बांधकर छोड़ा

 

 

 

 

 

श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा ने शाही स्नान कर लिया है। उनके साथ आनंद अखाड़े ने भी शाही स्नान किया है। निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने सबसे पहले गंगा पूजन किया और अखाड़े के इष्ट देव कार्तिकेय भगवान की डोली को गंगा स्नान कराया। निरंजनी अखाड़े के साथ आनंद अखाड़ा के आचार्य बालकानंद गिरी ने भी स्नान किया और उनके साथी साधु संतों ने स्नान किया।
उनका स्नान संपन्न होने के बाद जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी की अगुवाई में जूना अखाड़े के संत महंतों ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई।  जूना अखाड़ा के साथ अग्नि, आह्वान तथा किन्नर अखाड़ा भी स्नान में सम्मिलित हुआ। तीसरे क्रम पर महानिर्वाणी और साथ मे अटल अखाड़े के साधु संत स्नान कर चुके हैं। तीनों बैरागी अखाड़े (निर्मोही, दिगम्बर तथा निर्वाणी) के संत महात्मा हर की पैड़ी में प्रवेश के लिए पहुंच चुके हैं।
उधर, कोरोना से बेपरवाह लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं। जो मार्गों पर खड़े होकर अखाड़ों की स्नान पेशवाई का दर्शन कर रहे हैं और साधु संतों का आशीर्वाद लेने के साथ विभिन्न घाटों पर गंगा मैया में पवित्र स्नान कर रहे हैं। मेला प्रशासन ने दावा किया है कि हरकी पैड़ी सहित अन्य घाटों पर दोपहर 12 बजे तक 21 लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें