अप्रैल,19,2024
spot_img

यूपी के बागपत में पति ने हैंडपंप की हत्थी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

spot_img
spot_img

बागपत,देशज न्यूज। जिले के कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में एक सनकी युवक ने अपनी पत्नी के सिर में हैंडपंप की हत्थी के कई वार कर मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद शव के पास मौजूद रहा। रविवार को घटना की जानकारी आरोपी ने अपने परिजन और ग्रामीणों को दी। परिजन ने लहूलुहान शव को पड़ा देखा तो आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| बासोपट्टी विद्यालय की रसोईया पवित्री की मिली खेत से लाश...Body पर हथियार के जख्म...Suspicion की मिस्ट्री@ Murder After Rape?

 

बड़ौत कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि 28 वर्षीय महिला का नाम नीलम है। जो छपरौली कस्बा निवासी विजयपाल की बेटी है। दस साल पहले नीलम की शादी वाजिदपुर गांव में धीरज से हुई थी। नीलम की आठ साल की बेटी भी है। यूपी के बागपत में पति ने हैंडपंप की हत्थी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाटनीलम के पति धीरज को हिरासत में ले लिया गया है। नीलम के मायके पक्ष के लोग भी नीलम की ससुराल पहुंच गए हैं। नीलम की बेटी कई दिन से अपने ननिहाल गई हुई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें