मार्च,28,2024
spot_img

पूर्वमंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, हत्या की आशंका

spot_img
spot_img

अमेठी। पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे शुभम प्रजापति का शव शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला। मृतक के बड़े भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के सबसे छोटे भाई जगदीश प्रजापति के बेटे शुभम प्रजापति का शव शुक्रवार सुबह अमेठी कोतवाली के खेरौना गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर पाया गया। मृतक के भाई ने बताया कि पंचायत चुनाव के राजनैतिक द्वेष के चलते साजिशकर्ताओं ने छोटे भाई को भी ट्रैक पर ले जाकर फेंक दिया है। ऐसा करके मंत्री के परिवार को परेशान किया जा रहा है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया की घटना की जानकारी होने के बाद आरपीएफ और जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस पहुंची थी। घटनास्थल से जुटाये गए साक्ष्य के आधार पर यह बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। जीआरपी प्रतापगढ़ शव का पोस्टमार्टम करा रही है हम हर पहलू की जांच करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | Bettiah News | 8 साल की मासूम को अगवा कर किया गैंगरेप, फिर हत्या कर लाश को नदी किनारे फेंका, जुर्म का फुफेरा भाई है मास्टरमाइंड, शव मिलते ही उबले लोग, किया सड़क जाम, आगजनी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें