अप्रैल,23,2024
spot_img

लखनऊ से कोलकाता भेजे जा रहे 1946 कछुए बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
कुशीनगर, देशज न्यूज। यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस के एक संयुक्त ऑपरेशन में लखनऊ से कोलकाता भेजे जा रहे 1946 कछुए बरामद किए गए हैं। दो तस्करों गिरफ्तार को गिरफ्तार भी किया गया है। (1946 turtles being sent from Lucknow to Kolkata, two smugglers arrested) कुशीनगर पुलिस की सूचना पर बिहार की गोपालगंज पुलिस ने सोमवार देर रात यह सफलता हासिल की।
जिले से सटे बिहार प्रांत के बलथरी चेकपोस्ट पर सोमवार शाम कुचायकोट पुलिस ने आलू लदे ट्रक से कछुओं की बड़ी खेप पकड़ी। टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों कोलकाता के निवासी हैं। तस्कर (1946 turtles being sent from Lucknow to Kolkata, two smugglers arrested)  कछुओं को लखनऊ से कोलकाता ले जा रहे थे। बरामद कछुओं की कीमत दो करोड़ रुपये के लगभग बतायी जा रही है। पुलिस ने बरामद कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया।
कुचायकोट के अवर निरीक्षक गोरख प्रसाद, निरीक्षक अश्विनी तिवारी टीम के साथ शाम छह बजे बलथरी चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच कुशीनगर की तरफ (1946 turtles being sent from Lucknow to Kolkata, two smugglers arrested) से आए ट्रक को रोक टीम ने जब छानबीन शुरू की तो आलू लदे ट्रक के बीच रखे अलग-अलग कार्टून में 1946 कछुए मिले।
पुलिसकर्मी यह देख हैरान रह गए। टीम ने मौके से दो तस्करों को दबोच लिया। दोनों की पहचान विधान वैरागी व रंजीत कुमार निवासी 24 परगना कोलकाता के रूप में हुई। (1946 turtles being sent from Lucknow to Kolkata, two smugglers arrested)  अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर एपी सिंह ने बताया कि हाईवे व बिहार बार्डर से लगने वाले थानों को और भी चौकसी के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Ladnia News | चुनावी मौसम...Yogiya Chowk...Check पोस्ट...4 lakh Indian Currency के साथ जितेंद्र धराया...अब गंगाराम फेर में?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें