अप्रैल,25,2024
spot_img

बच्चा चोर की अफवाह में भाजपा नेता को ग्रामीणों ने घेरा, 1 की बुरी तरह पिटाई, 4 फरार

spot_img
spot_img
spot_img
बच्चा चोर की अफवाह में भाजपा नेता को ग्रामीणों ने घेरा, 1 की बुरी तरह पिटाई, 4 फराररामगढ़, देशज न्यूज। रामगढ़ जिले के मनुआ फुलसराय गांव में बच्चा चोर के अफवाह में भाजपा नेता की गाड़ी को ही ग्रामीणों ने घेर लिया। बुधवार देर रात हुई इस घटना में ग्रामीणों का आक्रोश इतना अधिक था, वह कार पर सवार सभी 5 लोगों की पिटाई करने वाले थे। हालांकि ग्रामीणों की भीड़ से बचकर 4 लोग फरार हो गए। एक व्यक्ति भीड़ के हत्थे चढ़ गया। भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उस युवक की जान बचाई। घटना की पुष्टि करते हुए गिद्दी थाना प्रभारी सुदामा राम ने बताया कि जिस युवक को बचाया गया है उसकी पहचान रामगढ़ जिले के बिंझार गांव निवासी आशीष गुप्ता के रूप में की गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि फुलसराय निवासी अलीम अंसारी, किस्टो बेदिया और राजा मियां ने थाने में लिखित शिकायत की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की बोर्ड लगी मारुति स्विफ्ट पिछले एक सप्ताह से रात में संदिग्ध अवस्था में गांव में घूमती रहती थी। बुधवार रात इसपर सवार लोगों ने उन तीनों के घरों के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की और जबरदस्ती घर में घुसने का भी प्रयास किया। काफी शोरगुल होने पर ग्रामीण वहां जुटे और इन लोगों को भागते हुए घेरा। ग्रामीणों के डर से चार लोग भाग गए लेकिन एक व्यक्ति पकड़ा गया। जिसकी बुरी तरीके से पिटाई कर दी गई। ग्रामीणों ने आक्रोश में कार को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

बच्चा चोर की अफवाह में भाजपा नेता को ग्रामीणों ने घेरा, 1 की बुरी तरह पिटाई, 4 फरार

यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें