मार्च,29,2024
spot_img

पूर्वांचल-मैथिली सांस्कृतिक समारोह 25 को, झंकृत करेंगी मैथिली ठाकुर, थिरकाएंगें कौशलेश

spot_img
spot_img

गुरुग्राम, देशज टाइम्स। पूर्वांचल-मैथिली सांस्कृतिक समारोह का आयोजन आगामी 25 अगस्त रविवार को किया जाएगा। इसमें मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर एन्ड ब्रदर्स, क्लासिकल भोजपुरी गायक कौशलेश पाठक व मैथिली गायिका प्रज्ञा ठाकुर को प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात युवा समाजसेवी मोहित मदनलाल ग्रोवर होंगे। यह निर्णय पूर्वांचल -मैथिली सांस्कृतिक आयोजन समिति की जारा कम्युनिटी सेंटर सूरत नगर में आज आयोजित एक बैठक में लिया गया। जानकारी के अनुसार, प्रवासी राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली यह सामाजिक समिति पिछले कई वर्षों से गुरुग्राम में पूर्वांचली व मैथिली संस्कृति से संबंधित धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। इस संस्था से पूर्वांचल व मिथिला के हजारों प्रोफेशनल्स, उद्योग व व्यावसायिक जगत में काम करने वाले लोग जुड़े हैं। आज की बैठक में भी दर्जनों सदस्य शामिल हुए।

इस बैठक में सांस्कृतिक आदान प्रदान के लिए पूर्वांचल-मैथिली सांस्कृतिक समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसमें भोजपुरी व मैथिली दोनों प्रकार के गायकों को प्रस्तुति के लिए आमंत्रित करने पर सहमति बनी। सामाजिक व सांस्कृतिक विकास को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव के लिए सहमति व्यक्त की।

यह आयोजन सूरत नगर स्थित गोदरेज अपार्टमेंट/पेट्रोल पंप के पास खाली मैदान में होगा जहां हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन में निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था है। कार्यक्रम की व्यवस्था में सभी सदस्य सक्रिय भूमिका अदा करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए 10 सदस्यीय समिति गठित की गई है। पूर्वांचल -मैथिली समाज के सभी सदस्यों ने लोगों से बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होकर प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर और अन्य कलाकारों के गायन का आंनद उठाने का आह्वान किया है।मिथिला की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर जो अब सोशल मीडिया व राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर छायी हुई है का गुरुग्राम में यह पहला कार्यक्रम होगा। वहीं, क्लासिकल भोजपुरी गायक कौशलेश पाठक एक सधे हुए कलाकार माने जाते हैं जिनको क्लासिकल भजन और भोजपुरी लोकगीतों में महारत हासिल है। इनके अलावा मैथिली गायिका प्रज्ञा ठाकुर के गायन का हजारों लोग फैन हैं।  बैठक में राजेश ठाकुर, संजीव ठाकुर, देवानंद झा, अशोक मिश्रा, आनंद कुमार, विनोद जी, अजित ठाकुर, मनोज झा, पवन ठाकुर, सुनील मिश्रा,चंदन कुमार, रमन ठाकुर,वेदानंद तिवारी, प्रकाश झा, संतोष जी, रविंद्र झा, धर्मेंद्र सिंह, अमरेश कुमार व सुभाष चौधरी सहित दर्जनों सदस्य शामिल हुए।पूर्वांचल-मैथिली सांस्कृतिक समारोह 25 को, झंकृत करेंगी मैथिली ठाकुर, थिरकाएंगें कौशलेश

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें