अप्रैल,25,2024
spot_img

एक ही दिन मनाए जाएंगे, नरक चतुर्दशी, हनुमान जयंती व HAPPY DIPAWALI

spot_img
spot_img
spot_img
Image result for दीपपंच पर्वों का त्यौहार कही जाने वाली दीपावली पर्व की शुरूआत 25 अक्टूबर धनतेरस के साथ हो जाएगी। धनतेरस से पांच दिनों तक उत्सवों की धूम रहेगी। इस बार नरक चतुर्दशी को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। नरक चतुर्दशी और दीपावली एक दिन पड़ रही है। 
देशज टाइम्स, आध्यात्मिक डेस्क। इस बार नरक चतुर्दशी दीपावली के दिन यानि 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक  है। इसके पश्चात शाम को अमवस्या तिथि शुरू हो जाएगी। इस समय दीपावली का पूजन करना श्रेष्ठ है। उन्होंने  बताया कि करीब 50 साल बाद ऐसा योग है, जिसमें दीपावली के दिन ही नरक चतुर्दशी पड़ रही है। 27 अक्टूबर को दीपावली के दिन सुबह रूप चौदस का योग भी रहेगा। रविवार सुबह चौदस तिथि रहेगी और शाम को अमावस्या रहेगी। 27 अक्तूबर को भी सुबह रूप चौदस रहेगी और प्रदोष कालीन अमावस्या रात में होने से दीपावली 27 को ही मनाना श्रेष्ठ है।
दीपावली का महापर्व एक ओर जहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम द्वारा रावण का संहार कर अयोध्या वापसी पर विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है, वहीं उनके सेवक श्री हनुमान जी के साथ भी इसी महापर्व का गहरा संबंध हैं।
मान्यता है कि कार्तिक मास की कृष्णपक्ष की चतुर्दशी के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसीलिए इस दिन नरक चतुर्दशी के साथ-साथ हनुमान जयंती भी दीपावली के ही दिन यानि 27 अक्टूबर को मनायी जाएगी। उत्तर भारत में हनुमान जी का जन्म कार्तिक मास की कृष्णपक्ष की चतुर्दशी के दिन मनाया जाता है, वहीं दक्षिण भारत में इनकी जयंती चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाये जाने का विधान है। वायु पुराण के अनुसार शिव जी के अवतार के रूप में कार्तिक मास की कृष्णपक्ष की चतुर्दशी के दिन हनुमान जी का जन्म देवी अंजना माता के गर्भ से हुआ था।एक ही दिन मनाए जाएंगे, नरक चतुर्दशी, हनुमान जयंती व HAPPY DIPAWALI
यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें