अप्रैल,26,2024
spot_img

गायघाट में दंबंगों की डर से छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, छेड़छाड़ के बाद दंबगों ने छात्रा व मां को पीटा

spot_img
spot_img
spot_img

दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर देशज टाइम्स। गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगई की हद हो गई। यहां एक छात्रा से पहले दबंगों ने जमकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर छात्रा की जमकर पिटाई कर दी। हालात इतने बदतर हो गए हैं, दंबंगो की पिटाई, हरकत व   दबंग की डर से छात्रा ने अपनी पढ़ाई लिखाई छोड़ दी है। स्कूल जाना भी बंद कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, दसवीं की छात्रा से बराबर दंबंग करते आ रहे हैं। कई बार छात्रा दबंगों की शिकार बन चुकी है। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उसकी मां की बेहरमी से पिटाई कर दबंगों ने घायल कर दिया। घायल महिला कृष्णा देवी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। यहां इलाज के बाद महिला पूरी तरह सुरक्षित है।

इस मामले में गांव के ही मोहन पासवान के पुत्र राजीव कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पीड़ित छात्रा व उसके पिता गौड़ी शंकर पासवान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने देशज टाइम्स को बताया, मामला गंभीर है। छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। जांच के बाद दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषी कोई भी हो उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गायघाट में दंबंगों की डर से छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, छेड़छाड़ के बाद दंबगों ने छात्रा व मां को पीटागायघाट में दंबंगों की डर से छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, छेड़छाड़ के बाद दंबगों ने छात्रा को पीटा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें