अप्रैल,20,2024
spot_img

60के दशक की मुंबई दिखाने आलिया बनी गंगूबाई, भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ आया LOGO

spot_img
spot_img
बॉलीवुड में बहुत कम समय में अपनी पहचान बनाने वाली आलिया भट्ट इन दिनों  संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। एस. हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका हैं। फिल्म  ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के निर्माताओं ने मंगलवार को फिल्म का लोगो जारी किया है। वहीं फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर बुधवार को जारी किया जाएगा।

इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी। तरण ने लिखा-‘क्या आप तैयार हैं? संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के फर्स्ट लुक से कल पर्दा उठेगा। फिल्म में आलिया भट्ट टाइटल रोल में हैं। यह फिल्म 11 सितम्बर, 2020 को रिलीज होगी।

60के दशक की मुंबई दिखाने आलिया बनी गंगूबाई, भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' आया LOGO
फिल्म के इस लोगो को अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आलिया भट्ट ने ट्वीट किया-‘गंगूबाई का फर्स्ट लुक कल जारी होगा!’
60के दशक की मुंबई दिखाने आलिया बनी गंगूबाई, भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' आया LOGO
फिल्म में आलिया गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं।। इस फिल्म में साठ के दशक की मुंबई को दिखाया जाएगा। यह फिल्म ‘गंगूबाई कोठेवाली’ के जीवन पर आधारित है। कोठेवाली मुंबई अंडरवर्ल्ड की सबसे खतरनाक महिलाओं में से एक मानी जाती थी। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्हें बचपन में ही वेश्यावृत्ति के व्यापार में धकेल दिया गया था। संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गड्डा इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली हैं। यह फिल्म इसी साल 11 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें