अप्रैल,26,2024
spot_img

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव में 800 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र का गठन

spot_img
spot_img
spot_img

पटना। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत आम चुनाव, 2021 को लेकर 800 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र  का गठन किया जाएगा। हाल ही में संपन्न, बिहार विधानसभा आम चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए एक हजार मतदाताओं पर एक बूथ का गठन किया गया था।

यह भी पढ़ें:  School Timing| Bihar News| स्कूलों का समय घटा, फिर बदली गईं स्कूलों की टाइमिंग...अब इतने बजे होंगी बच्चों की छुट्टी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो मार्च 2021 को पंचायत आम चुनाव को लेकर सभी बूथों की सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने 20 जनवरी से 27 जनवरी, 2021 तक पूर्व अनुमोदित प्रत्येक मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया था। बूथों की सूची के प्रारूप का प्रकाशन 28 जनवरी से 11 फरवरी के बीच किया गया। जबकि आपत्तियों का निपटारा 29 जनवरी से 13 फरवरी तक किए जाने का निर्देश दिया गया था। 15 फरवरी तक संशोधित एवं परिवर्द्वित सूची को अनुमोदन के लिए आयोग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। अब 17 फरवरी से 24 फरवरी तक मतदान केंद्रों की सूची पर आयोग द्वारा अनुमोदन का कार्य किया जाएगा। जबकि सभी बूथों की सूची की छपाई 25 फरवरी से 01 मार्च तक किया जाना है।

 वर्ष 2016 में हुए पंचायत चुनाव में एक लाख 19 हजार बूथों का हुआ था गठन

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Sitamarhi News | सुबह तड़के 3:30 बजे मुख्य दरवाजा तोड़कर घुस आए गुंडे...रिटायर अधिकारी और शिक्षक पत्नी को बनाया बंधक...1 लाख कैश, लाखों के जेवरातों की आराम से डकैती

राज्य में वर्ष 2016 में हुए पिछले आम चुनाव में एक लाख 19 हजार बूथों का गठन किया गया था। इन बूथों का गठन 700 मतदाताओं के आधार पर किया गया था। इस प्रकार, इस बार एक सौ मतदाता हर बूथ पर बढ़ाए जाएंगे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें