अप्रैल,24,2024
spot_img

बाइबल के शब्द ले डूबा तीन अभिनेत्रियों को, रवीना टंडन, फराह खान व भारती सिंह पर FIR

spot_img
spot_img
spot_img
चंडीगढ़, देशज न्यूज। ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पंजाब के अजनाला पुलिस थाने में बालीवुड की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर तथा निर्माता-निर्देशक फराह खान, फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन तथा कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सिनेमा की तीनों हस्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने पंजाब में कई जगह प्रदर्शन भी किया।
अमृतसर के एसएसपी देहात विक्रम दुग्गल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया]पुलिस को दी शिकायत में ईसाई संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा है कि फराह खान एक टीवी चैनल पर एक शो की एंकर हैं। इस टीवी शो के दौरान रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह खान ने कुछ दिन पहले एक चैनल पर ईसाई समुदाय के खिलाफ अपशब्द कहे थे। तीनों ने बाइबल के एक शब्द को लेकर आपत्तिजनक बातें की हैं।
 ईसाई संगठनों की शिकायत के अनुसार शो को होस्ट कर रही फराह खान ने कॉमेडियन भारती और रवीना को एक अंग्रेजी शब्द लिखने को कहा। दोनों ने ब्लैकबोर्ड पर इस शब्द की स्पेलिंग लिखा। यह शब्द पवित्र बाइबल से लिया गया था। रवीना टंडन ने शब्द की स्पेलिंग सही लिखी, लेकिन भारती ने गलत स्पेलिंग लिखी। भारती सिंह इस शब्द का मतलब नहीं जानती थीं। उन्होंने इसका मतलब बताते हुए मजाक उड़ाया। रवीना और फराह भी उनके इस मजाक का हिस्सा बनीं। एसएसपी विक्रम दुग्गल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। तीनों अभिनेत्रियों को जल्द ही नोटिस जारी करके जांच में शामिल किया जाएगा।बाइबल के शब्द ले डूबा तीन अभिनेत्रियों को, रवीना टंडन, फराह खान व भारती सिंह पर FIR
यह भी पढ़ें:  Bihar News: 5 दिनों तक...हाय गर्मी...! HOT-DAY जैसे हालात

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें