अप्रैल,16,2024
spot_img

पटना में डीजल से चलने वाले ऑटो होंगे बंद, दो अक्टूबर से नहीं बिकेंगे थर्मोकोले से बने सामान

spot_img
spot_img

पटना में अब डीजल चालित थ्री व्हीलर को परमिट नहीं,सुशील मोदी ने ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान’ पर सभा को किया संबोधित, कहा, दो अक्तूबर सेे थर्मोकोल से बने सामानों पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध 

पटना, देशज टाइम्स। ज्यादा धुआंं उत्सर्जित करने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई के साथ ही अब पटना में डीजल चालित थ्री व्हीलर को नया परमिट नहीं दिया जायेगा तथा डीजल से सीएनजी में थ्री व्हीलर को परिवर्तित कराने वालों को सरकार प्रोत्साहित करेगी। यह बात राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कही। वे यहां नगर भाजपा की ओर से पंचमुखी हनुमान मंदिर चौराहा, बोरिंग कैनाल रोड पर आयोजित ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान’ के मौके पर एक सभा को सम्बोधित कर रहे थे।
इस मौके पर मोदी ने लोगों से  भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर नरेंद्र  मोदी और अमित शाह को और ताकत देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज सदस्यता के आधार पर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। सदस्यता अभियान के वर्तमान दौर में साढ़े तीन करोड़ लोगों के भाजपा से जुड़ने के साथ ही भाजपा की सदस्य संख्या 14 करोड़ से अधिक हो गयी है। इस अवसर पर बांकीपुर विधायक नितिन नवीन, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम पाण्डेय, महिला मोर्चा की शालिनी वैश्कियार मौजूद थे।पटना में डीजल से चलने वाले ऑटो होंगे बंद, दो अक्टूबर से नहीं बिकेंगे थर्मोकोले से बने सामान

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें