अप्रैल,26,2024
spot_img

छछुआ-घाट भटरा मुख्य सड़क पर पहुंची धौंस, एक दर्जन गांव घिरे पानी में, यातायात बंद

spot_img
spot_img
spot_img

बिस्फी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। धौंस नदी के बाढ़ की पानी नए क्षेत्रों में प्रवेश कर गया है। इससे छछुआ-घाट भटरा के मुख्य सड़क पर पानी चढ़ाने से लोगों की यातायात में समस्या उत्पन्न हो गई है। धौंस नदी में आए उफान से रहिका प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी भाग व मध्य भाग का एक बड़ा क्षेत्र जलमग्न हो गया है।

पिछले दो महीने के भीतर यह दूसरी बार आई बाढ़ से जानीपुर, कमलाबारी, सिंगिया,जगवन,भैरवा,पोखरा टोला, भरणटोल, बलहा सहित एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।

गांव के लोगों को बाढ़ की विभीषिका से दोबारा दो-चार होना पड़ रहा है। नदी के जलस्तर में हुई। वृद्धि के बाद दो दर्जन से अधिक गांव पूरी तरह से पानी से घिरा हुआ है।

बलहा से पूरब व पश्चिम की मुख्य सड़क पर 3 फीट पानी बह रहा है गांव की चार हजार की आबादी एक महीने तक बाढ़ से घिरे रहने के बाद एक बार फिर बाढ़ की चपेट में आ गया है गांव के कई घरों में पानी भी घुसने की संभावना व्यक्त की जा रही है  जिसके चलते ग्रामीणों को दूसरे के घर में शरण लेने को बाध्य होना पड़ेगा बाढ़ का पानी कोकला चौक-उसौथू-सिंगिया सड़क पर आधा दर्जन स्थानों पर पानी चढ़ गया है।

इससे इस सड़क पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। वहीं बाढ़ से घिरे गांवों के सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल के साथ साग सब्जी की फसल भी पानी में डूब गया है, जिसे किसानों में चिंता व्याप्त है। प्रशासन के द्वारा कई जगह पर नाव लगाई गई है। सीओ प्रभात कुमार ने बताया, आवश्यकता पड़ने पर नाव की संख्या बढ़ाई जाएगी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें