अप्रैल,26,2024
spot_img

DESHAJDARBHANGA जेईई एडवांस्ड का परिणाम घोषित, महाराष्ट्र के कार्तिकेय गुप्ता बने टॉपर

spot_img
spot_img
spot_img

jee advanced result 2019नई दिल्ली, देशज टाइम्स। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने शुक्रवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस(जेईई एडवांस-2019) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया।

इसमें महाराष्ट्र के कार्तिकेय गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं महिलाओं में शबनम सहाय शीर्ष पर हैं।वहीं अहमदाबाद के माधापुर की शबनम सहाय सीआरएल 10 के साथ महिलाओं में शीर्ष रैंक पर हैं।

उन्होंने 372 में से 308 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें फिजिक्स में 104, कैमिस्ट्री में 104 और मैथ्स में 100 अंक मिले हैं।कार्तिकेय के पिता चंद्रेश गुप्ता पेपर इंडस्ट्री में मैनेजर और मां पूनम गुप्ता गृहणी हैं। kartikey guptaकार्तिकेय ने फिजिक्स में 113, कैमिस्ट्री में 112 और मैथ्स में 121 अंकों के साथ कुल 346 स्कोर किया है। परीक्षा में दूसरा स्थान इलाहाबाद के हिमांशु गौरव सिंह और तीसरा स्थान नई दिल्ली के अर्चित बुबना ने हासिल किया है। हिमांशु ने क्रमश: 115, 119 और 106 के साथ कुल 340 अंक प्राप्त किए हैं। तीसरे स्थान पर रहे दिल्ली के अर्जित बुबना ने क्रमश: 116, 112 और 107 के साथ कुल 335 अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा में कुल 38,705 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इसमें कुल 33,349 लड़के और 5356 लड़कियां हैं। जेईई(एडवांस्ड) 2019 के दोनों पेपर-एक और दो में कुल 1,61,319 अभ्यर्थी बैठे थे। महाराष्ट्र में बल्लारपुर के कार्तिकेय गुप्ता चंद्रेश ने जेईई(एडवांस्ड) 2019 में कॉमन रैंक लिस्ट(सीआरएल) में अव्वल हैं। उन्होंने 372 में से 346 अंक प्राप्त किए हैं।DESHAJDARBHANGA जेईई एडवांस्ड का परिणाम घोषित, महाराष्ट्र के कार्तिकेय गुप्ता बने टॉपर

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें