अप्रैल,18,2024
spot_img

दरभंगा संस्कृत विवि के वीसी से सुखद वार्ता के बाद अब सपरिवार गुरुवार से आमरण अनशन पर नहीं बैंठेंगे मधुबनी ईशहपुर नंदन संस्कृत कॉलेज के सहायक प्राचार्य डॉ.काशीनाथ झा

spot_img
spot_img

वार्ता के बाद आमरण अनशन स्थगित
दरभंगा। संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शशिनाथ झा की मौजूदगी में अन्य पदाधिकारियों से संतोषजनक वार्ता के बाद नंदन संस्कृत महाविद्यालय, ईशहपुर मधुबनी के सहायक प्राचार्य डॉ. काशीनाथ झा ने आमरण अनशन को स्थगित कर दिया है।

अपने वर्षों से अवरुद्ध वेतन भुगतान के लिए पीड़ित डॉ. झा कल 25 फरवरी यानी गुरुवार से अपने परिवार के अन्य सदस्यों संग विश्वविद्यालय परिसर में आमरण अनशन पर बैठने वाले थे।  इस आशय की सूचना उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को पहले ही दे रखी थी।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए पीआरओ सह उपकुलसचिव प्रथम निशिकांत ने बताया कि डॉ काशीनाथ झा से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बुधवार-24 फरवरी को हुई वार्ता के दौरान उनके अवरुद्ध वेतन भुगतान की समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

इस पर डॉ. काशीनाथ ने अपनी सहमती जताई और साथ ही 25 फरवरी से प्रस्तावित अनशन को तत्काल स्थगित करने का आश्वाशन दिया।
द्विपक्षीय वार्ता में कुलपति के अलावा कुलानुशासक डॉ. श्रीपति त्रिपाठी, कुलसचिव डॉ. शिवा रंजन चतुर्वेदी, प्रशाखा पदाधिकारी लेखा विनय मिश्र एवं डॉ. काशीनाथ झा उपस्थित थे।दरभंगा संस्कृत विवि के वीसी से सुखद वार्ता के बाद अब सपरिवार गुरुवार से आमरण अनशन पर नहीं बैंठेंगे मधुबनी ईशहपुर नंदन संस्कृत कॉलेज के सहायक प्राचार्य डॉ.काशीनाथ झा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें