मार्च,28,2024
spot_img

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं के बीच बूंदा-बांदी, रविवार को भी होगी हल्की बारिश, खिलेगी धूप भी, चलेगी सर्द हवाएं भी हल्के-हल्के

spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। बिहार में मौसम अपने पूर्वानुमानों पर बिल्कुल खरा उतरा है। शनिवार की अहले सुबह से ही राजधानी पटना ,गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर सहित राज्य के अन्य हिस्सों में आसमान बादलों से ढका रहा ठंडी हवाओं के बीच रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही ।

उत्तर बिहार में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बने चक्रवात का प्रभाव दिखा। यहां भी बूंदाबांदी सुबह से जारी है। तेज हवा भी चल रही है। इसकी वजह से तापमान में कमी महसूस की जा रही है। आज सुबह से ही मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर में बूंदाबांदी होती रही जो 11 बजे तक चली।इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने भी बूंदाबांदी की संभावना जताई थी। हालांकि चंपारण में सुबह आठ बजे ही बारिश बंद हो गई है। पश्चिम चंपारण में मौसम साफ है। अभी धूप खिली है।

पूर्वी चम्पारण में शुक्रवार को मामूली बूंदाबांदी के बाद शनिवार को मौसम साफ है। अभी तक धूप नहीं खिली है। ठंड के कहर में भी थोड़ी कमी आई है। अभी का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस बताया गया है।बीते तीन दिनों में तेज धूप की गर्माहट से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली थी। दिन का तापमान पिछले एक सप्ताह पूर्व जहां 16 से 17 डिग्री सेल्सियस तक रह रहा था वह बीते 3 दिनों में ऊपर चढ़ते हुए 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक गया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Biraul News | बिरौल में कैदी वाहन से युवक की मौत, दूसरा जख्मी, विरोध में हंगामा

गया में बीते 72 घंटे पूर्व मौसम विज्ञानी डॉ. जाकिर हुसैन ने पांच और छह फरवरी को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान बताया था। साथ ही हल्की बारिश अथवा बूंदाबांदी के भी आसार जताए थे। वह सच हुई। मौसम अपने अनुरूप अपना प्रभाव दिखाया है। आसमान में बादल छाने और ठंडी हवाओं के चलने से गया जिले में एक बार फिर से ठंड ने दस्तक दे दी है।  न्यूनतम तापमान भी सामान्य के आसपास पहुंचने की स्थिति में थी। इसी बीच बदले हुए मौसम ने एक बार फिर से गया जिला वासियों को ठंड के बीच ठिठुरने को मजबूर कर दिया है।

गया के मौसम विज्ञानी डॉ जाकिर हुसैन ने कहा कि आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को भी मौसम कुछ इसी तरह से रहने का अनुमान है। खिली धूप अभी उस तरह से नहीं निकलेगी। ठंडी हवा भी परेशान करेगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Biraul News | युवक की मौत पर उबल पड़ा पूरा बिरौल...घेराव, पथराव के बीच पुलिस कैंप...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें