मार्च,29,2024
spot_img

देशज राखी विशेष: इस रक्षाबंधन वेट्टी रामा की कलाई रह जाएगी सुनी, भाई पुलिस-बहन नक्सली

spot_img
spot_img
देशज राखी विशेष: इस रक्षाबंधन वेट्टी रामा की कलाई रह जाएगी सुनी, भाई पुलिस-बहन नक्सलीवेटटी रामा आत्‍मसमर्पण
रायपुर/सुकमा। सुकमा पुल‍िस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया, 29 जुलाई 2019 में कोंटा इलाके के बालेतोंग में मुड़भेड़ में वेट्टी रामा और उसकी बहन वेट्टी कन्नी का आमना-सामना हुआ था। हालांकि, फायरिंग की आड़ में वेट्टी कन्‍नी बच निकली थी। श्री सिन्हा के मुताबिक वेट्टी रामा का कहना है कि, वह बहन वेट्टी कन्नी को पत्र लिखकर नक्सल संगठन छोड़ने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन वह मुझे भाई नहीं गद्दार कहती है। उन्होंने बताया, आत्‍मसमर्पित नक्‍सली वेट्टी रामा नक्सलियों का साथ छोड़कर मुख्‍यधारा में जुड़ गए हैं और पुलिस में सहायक आरक्षक के रूप में तैनात हैं। रामा ने कई बार अपनी बहन को भी नक्सल गतिविधियों का रास्ता छोड़ने के लिए पत्र लिखे लेकिन फिर भी कोई सफलता नहीं मिल सकी। रामा ने कहा कि इस बार रक्षाबंधन के तोहफे के रूप में उन्होंने अपनी बहन से इस गलत रास्ते को छोड़कर वापस आने की मांग की है। रामा ने कहा, ‘भले ही मेरी बहन रक्षा बंधन की त्योहार को मनाने में विश्वास ना रखती हो, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह मेरी गुजारिश को इस बार जरूर स्वीकार करेगी।
भाई वेट्टी रामा और बहन वेट्टी कन्नी  सुकमा जिले के धुर नक्सल प्रभावित गगनपल्ली गांव के रहने वाले हैं। वेट्टी रामा उस दिन को याद कर सिहर उठता है, जब नक्सली गांव में आए और दोनों भाई-बहनों को अपने साथ ले गए। बाद में उन्हें अपने संगठन में बाल नक्सली के रूप में शामिल कर लिया था। इसी संगठन में रह कर दोनों बड़े हुए। हालांकि, वेट्टी रामा को अक्‍सर यह महसूस होता था कि नक्सलियों की विचारधारा पूरी तरह खोखली है। धीरे धीरे संगठन से उसका मोह भंग हो गया और 13 अक्टूबर 2018 को हथियार सहित पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया था और तब से ही वह पुलिस और सीआरपीएफ के साथ नक्सल विरोधी अभियानों में काम कर रहे हैं। रामा ने करीब 23 साल नक्सली संगठन के लिए काम किया था।
भाई पुलिस और बहन नक्सली देशज राखी विशेष: इस रक्षाबंधन वेट्टी रामा की कलाई रह जाएगी सुनी, भाई पुलिस-बहन नक्सली

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें