अप्रैल,26,2024
spot_img

बिरौल में भूमि विवाद में खूनी खेल, मारपीट, बंदूक से फायरिंग, रोड़ेबाजी में कई जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम उत्तरी टोला मे पूर्व के भूमि विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से बंदूक से किए गए फायरिंग में दूसरे पक्ष के जितेंद्र ठाकुर जख्मी हो गए। जबकि रोड़ेबाजी मे राम कुमार चौधरी, संतोष चौधरी तथा धर्मेद्र ठाकुर जख्मी हो गए।

 

पुलिस ने सभी जख्मियों को इलाज के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया।सूचना मिलते ही एसडीपीओ दिलीप कुमार झा सहायक थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा दलबल के साथ पोखराम स्थित घटना स्थल पर पहुंचे। जहां वस्तु स्थिति की जानकारी लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

 

पुलिस के अनुसार यह भूमि विवाद रामकुमार चौधरी तथा हरेराम चौधरी के बीच का है। विवादित भूमि पर हरेराम चौधरी द्वारा निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया गया।जिसे रामकुमार चौधरी द्वारा रोकने के बाद विवाद बढ़ गया। जो मारपीट मे तब्दील हो गया।

 

थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने देशज टाइम्स को बताया कि पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। एक पक्ष के मोहन चौधरी की ओर से घटना स्थल से तीन खोका तथा एक जिंदा कारतूस पुलिस को सौंपा गया है। पूछताछ के लिए दो लोगों को तत्काल हिरासत में लिया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस गश्ती दल को भ्रमण सील रखा गया है। स्थिति नियंत्रण में है।

फोटो। गोली से जखमी जितेंद्र ठाकुर। 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें