अप्रैल,19,2024
spot_img

ये है बिहार की डर्टी पॉलिटिक्स, सेक्स रैकेट व एके 47 मामले में घिरे राजद के अरुण यादव

spot_img
spot_img
आरा, देशज न्यूज। बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पकड़ने में जुटी पुलिस ने संगीन मामले में आरोपित भोजपुर के राजद विधायक अरूण यादव को खुला छोड़ दिया है। विधायक अरूण यादव पर नाबालिग दलित लड़की के यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप है। विधायक अरूण यादव पर एके-47 समेत दूसरे घातक हथियार बेचने का बड़ा आरोप लग चुका है। एक महीनें पहले आरा में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था तब नाबालिग दलित छात्रा ने आरा नगर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष जबरन देह व्यापार कराने की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि उसे अगवा कर उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। उसके बयान पर देह व्यापार करा रही महिला अनिता देवी को पुलिस ने धर दबोचा। अनिता देवी ने पुलिस के समक्ष स्वीकारोक्ति बयान में कहा कि लड़की को पटना में सचिवालय के पास 28 नंबर के सरकारी बंगले में भेजा गया था। बंगले में पूरी रात लड़की का यौन शोषण हुआ और इसके एवज में उसे 6 हजार रूपये मिले थे।
28 नंबर का ये सरकारी बंगला राजद के विधायक अरूण यादव का है। नाबालिग दलित लड़की से देह व्यापार कराने वाली महिला ने अरूण यादव के साथ-साथ एक इंजीनियर के घर भी लड़की को भेजने की बात कही थी। पुलिस ने इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अरूण यादव को खुला छोड़ दिया। पुलिस सूत्र बताते हैं इस बहुचर्चित सेक्स रैकेट में निर्देश ऊपर से आ रहे थे। ऊपर से जितना निर्देश मिला उतनी कार्रवाई हुई। अब स्थिति ये है कि आरा पुलिस इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। इस घटना पर लोगों का ध्यान था और लोग न्याय की उम्मीद लगाए हुए थे किंतु इसका कोई नतीजा नहीं निकला। राजद के विधायक अरूण यादव पर एके -47 समेत दूसरे घातक हथियारों के खऱीद बिक्री का भी आरोप लग चुका है। दो साल पहले पटना पुलिस ने मोस्ट वांटेड अपराधी रंजीत चौधरी को गिरफ्तार किया था। रंजीत चौधरी ने पुलिस के समक्ष दिये गये बयान में कहा था कि विधायक अरूण यादव हथियारों की सप्लाई करते हैं। विधायक ने ही उसे एके-47 समेत दूसरे विदेशी हथियार उपलब्ध कराए। इन्हीं हथियारों से उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया था।ये है बिहार की डर्टी पॉलिटिक्स, सेक्स रैकेट व एके 47 मामले में घिरे राजद के अरुण यादव
यह भी पढ़ें:  UP News: Congress प्रत्याशी कर रहे हैं Rahul से अधिक Akhilesh की मांग...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें