अप्रैल,20,2024
spot_img

छह क्विंटल प्रतिबंधित मांस को ठिकाने लगाते हथियारों के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

spot_img
spot_img
 
फतेहपुर,यूपी, देशज न्यूज। जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छह गोमांस तस्करों को छह कुंटल प्रतिबंधित मांस व प्रयुक्त उपकरण सहित गिरफ्तार किया है। दो तस्कर भागने में सफल रहे। 
 
जहानाबाद थाने के गढ़ी क्षेत्र के छंगा बाबा के जंगल में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर छह गोमांस तस्करों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी बिन्दकी योगेन्द्र सिंह मलिक ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली, छंगा बाबा के जंगल में गोवंश तस्कर प्रतिबंधित मांस को ठिकाने लगाने की फिराक में है।
 
पुलिस को लेकर जंगल की घेराबंदी करके छह कुंटल गोमांस सहित छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक मोटरसाइकिल, तीन कुल्हाड़ी, छह चाकू, तराजू-बांट भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर वसीम, मुस्तकीम, इरशाद, शरीफ, राजा उर्फ धन्ना व जज्बार शाह जहानाबाद कस्बे के निवासी है। दो तस्कर कल्लू व शहबान मौके से भाग निकले। गिरफ्तार सभी तस्करों को जेल भेजा गया है। छह क्विंटल प्रतिबंधित मांस को ठिकाने लगाते हथियारों के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, दो फरारछह क्विंटल प्रतिबंधित मांस को ठिकाने लगाते हथियारों के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, दो फरार
यह भी पढ़ें:  UP News: Congress प्रत्याशी कर रहे हैं Rahul से अधिक Akhilesh की मांग...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें