अप्रैल,27,2024
spot_img

सुबह से रात तक हर मुख पर जय श्यामा… जय श्यामा…श्यामा

spot_img
spot_img
spot_img

रात होते ही  भक्तों की ऐसी भीड़ उमड़ी परिसर छोटा पड़ गया। भक्तों के जयकारे के बीच कीर्तन मंडलियों की विभिन्न धुनों पर मां श्यामा नामधुन संकीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

सुबह से रात तक हर मुख पर जय श्यामा… जय श्यामा…श्यामा

चंदन पांडेय, दरभंगा देशज टाइम्स ब्यूरो। जय श्यामा माई के नामधुन संकीर्तन में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। शु्क्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने मैया के दरबार में हाजिरी लगाई। शहर से लेकर गांव तक,  दरभंगा से  अन्य भूभाग तक श्यामा नाम की गूंज सुनाई पड़ रही है। नामधुन की विशेषता यह है कि जो जहां है वहीं से श्यामा माय का नाम ले रहा है। सब के मुंह से एक ही स्वर निकलता है जय श्यामा माय। सुबह से रात तक हर मुख पर जय श्यामा… जय श्यामा…श्यामा

श्यामा मंदिर परिसर में चल रहे श्यामा नामधुन संकीर्तन के चौथे दिन भी नामरस की सरिता प्रवाहित होती रही। दिनरात प्रवाहित होने वाले नाम रस के बीच अहले सुबह से ही भक्तों की भीड़ देर रात तक जुट रही है। रात होते ही तो भक्तों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि परिसर छोटा

पड़ गया। भक्तों के जयकारे के बीच कीर्तन मंडलियों की ओर से विभिन्न धुनों पर मां श्यामा नामधुन संकीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मां श्यामा मंदिर न्यास समिति के सह सचिव डॉ. श्रीपति त्रिपाठी, मंदिर के प्रबंधक चौधरी हेमचंद्र राय समेत अन्य सदस्य दिनरात धार्मिक अनुष्ठान को पूजित कर रहे हैं।

सुबह से रात तक हर मुख पर जय श्यामा… जय श्यामा…श्यामा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें