अप्रैल,25,2024
spot_img

रामजन्मभूमि पर मंदिर बनाने निकले केवटी के भाजपाई

spot_img
spot_img
spot_img

रामजन्मभूमि पर मंदिर बनाने निकले केवटी के भाजपाई राहुल कुमार सिंह, केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो। अयोध्या में रामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए रविवार को डीएमसीएच के मैदान में विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित विराट धर्मसभा में भाग लेने के लिए रविवार को भाजपा केवटी पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं का जत्था मुहम्मदपुर महावीर मंदिर से डीएमसीएच मैदान के लिए कूच किया। अध्यक्ष दिलीप भारती के नेतृत्व में जत्था में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं हाथ में झंडा लेने के साथ ही  माथे पर केसरिया पट्टी बांधे हुए थे। वहीं, जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे । जत्था में पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार चौधरी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह केवटी पश्चिमी मंडल प्रभारी सचिन जैन, भाजयुमो  अध्यक्ष पवन कुमार निराला, किसान मोर्चा अध्यक्ष डॉ.विनोद कुमार सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष ललित यादव, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष राममूतिॅ यादव,  श्रीनारायण पासवान सहित कई शामिल थे।रामजन्मभूमि पर मंदिर बनाने निकले केवटी के भाजपाई

यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें