मार्च,29,2024
spot_img

बेनीपुर में हैवानियत के बाद मिला शादी का लड्‌डू

spot_img
spot_img

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। पहले प्रेम और बाद में अवैध संबंध बनाने की कड़ुआ सजा समाज ने सुनाई तो प्रेमी युगल दौड़कर चले गए कोर्ट और रचा ली शादी। खानी पड़ी शादी की लड्‌डू जिसके लिए दोनो आपसी रंजामंद पहले से थे मगर बात तब बनी जब दोनो पकड़े गए। वैसे अंतरजातीय मामला होने से सामाजिक खींचतान की आशंका थी लेकिन सबकुछ शांत होकर दोनों ने एक दूसरे के गले में माला डाल दी। जानकारी के अनुसार, पौड़ी गांव के स्व. रामविलास राम की पुत्री चंचल कुमारी उर्फ कंचन व बहेड़ा बाजार के राधेश्याम साह का के बीस वर्षीय पुत्र कन्हैया साह के बीच लंबे समय से प्रेम था। दोनों को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक अवस्था में भी देख लिया। बात भड़क गई और मामला बिगड़ने से पहले ही सामाजिक दबाव के बीच दोनों को बेनीपुर न्यायालय ले जाकर शादी करने की शपथ दिला दी गई। इससे पहले युवक के साथ ग्रामीणों ने दरिंदगी की हद कर दी। कन्हैया का हाथ-पैर बांघ कर उसे सुबह तक रखाने के बाद लकड़ा पक्ष पर काफी दबाव पड़ा। इसके बाद बेनीपुर न्यायालय में शपथ पत्र लड़की-लड़का दोनों ने बनाया।बेनीपुर में हैवानियत के बाद मिला शादी का लड्‌डू

यह भी पढ़ें:  Jammu-Kashmir Accident News | Bihar News | जम्मू-कश्मीर में 300 फीट गहरी खाई में गिरी कैब, बिहार के 9 मजदूरों समेत 10 लोगों की मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें