अप्रैल,24,2024
spot_img

चालक को आई शनिवार सुबह झपकी, बिहार के तीन लोगों की मौत, कई जख्मी, लखनऊ रेफर

spot_img
spot_img
spot_img
बाराबंकी, देशज टाइम्स। जिले के अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (28) पर शनिवार को सड़क हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

जांच में पता चला है कि ड्राइवर को छोड़कर यह सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। सभी लोग अपने मूल निवास बिहार से स्थानीय निवास स्थान मुरादाबाद जा रहे थे तभी चालक को नींद झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गयी है।
सफदरगंज थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि चालक को नींद झपकी आने पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में बिहार के मूल निवासी सुमन झा (45) और उनके पुत्र सत्यम झा (15) और एक अन्य सदस्य की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया गया है। जबकि सुमन झा की पत्नी रिभा, पुत्र शुभम और उनका चालक देवेन्द्र गंभीर रूप से घायल है। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चालक को आई शनिवार सुबह झपकी, बिहार के तीन लोगों की मौत, कई जख्मी, लखनऊ रेफर

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें