मार्च,29,2024
spot_img

आज पृथ्वी के पास से गुजरेगा बड़ी बस के आकार का क्षुद्रग्रह, जानिए क्या कह रहा है नासा

spot_img
spot_img

नई दिल्ली, देशज न्यूज। आज सौरमंडल में एक और क्षुद्रग्रह हमारी पृथ्वी के पास से होकर गुजरने वाला है। यह बात नासा ने कही है। वैसे, सौर मंडल में क्षुद्रग्रह का पृथ्वी के पास से गुजरना व पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल से खिंच कर पृथ्वी पर आना कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसी घटना हर साल देखने को मिल जाती है। नासा का कहना है,क्षुद्रग्रह का आकार एक बड़ी स्कूल बस के बराबर है।

नासा के अनुसार, यह क्षुद्रग्रह पृथ्वी के 13,000 मील (22,000 किमी) के पास से गुजर सकता है। नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज़ के निदेशक पॉल चोडास का कहना है, इस आकार के क्षुद्रग्रह साल में दो या उससे ज्यादा बार पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते रहते हैं।

यह दूरी पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले कई संचार उपग्रहों के पास बताई जा रही है। वैज्ञानिकों का कहना है, आज दोपहर दक्षिण-पूर्वी प्रशांत महासागर के ऊपर से यह क्षुद्रग्रह गुजर सकता है. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि क्षुद्रग्रह का आकार 15 फीट और 30 फीट (4.5 मीटर से 9 मीटर) के बीच है।  पृथ्वी के पास सूर्य का चक्कर लगाने वाले इन छोटे क्षुद्रग्रह की संख्या लगभग 100 मिलियन हो सकती है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें