अप्रैल,20,2024
spot_img

मुस्कुराते हुए चेहरों और बड़े दिल के साथ ओलंपिक के लिए टोक्यो पहुंची भारतीय मुक्केबाजी टीम

spot_img
spot_img

टोक्यो। अमित पंघाल और मैरी कॉम की अगुवाई में (Tokyo Olympic 2020 – Indian Boxer) भारतीय मुक्केबाजी टीम आगामी ओलंपिक खेलों के लिए रविवार को टोक्यो पहुंच गई। ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जुलाई से हो रहा है।

 

 

भारतीय मुक्केबाजों ने इटली में ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत की थी और शनिवार को टीम टोक्यो के लिए रवाना हुई थी। बॉक्सिंग फेडरेशन ने ट्वीट किया,”बहुप्रतीक्षित टोक्यो 2020 के लिए मुस्कुराते हुए चेहरों और बड़े दिल के साथ हमारा मुक्केबाजी दल टोक्यो में सुरक्षित रूप से उतर गया है।”

पुरुष मुक्केबाजी टीम में नंबर एक और एशियाई खेलों के चैंपियन पंघाल (52 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा) और सतीश कुमार ( 91 किग्रा) शामिल हैं।

महिला टीम में मैरी कॉम (51 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) शामिल हैं। इससे पहले मुक्केबाजी टीम से पहले भारतीय निशानेबाजी टीम भी शनिवार को आगामी ओलंपिक खेलों के लिए टोक्यो पहुंची थी।

बता दें कि कुल 127 भारतीय एथलीटों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है, जो कि एक रिकॉर्ड है। इससे पहले रियो ओलंपिक के लिए 117 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया था।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें