अप्रैल,16,2024
spot_img

भारत ने पहले टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, श्रेयस ने छक्के लगा दिलाई माही की याद 

spot_img
spot_img

Image result for टी 20 मैचश्रेयस अय्यर व केएल राहुल का अर्धशतक, रोहित सस्ते में गए 

ऑकलैंड, देशज न्यूज। बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहले टी-20 में बड़े स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर 5 मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा था, जवाब में भारतीय टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
 
भारत की तरफ से केएल राहुल ने 56, कप्तान विराट कोहली ने 45 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 58 रन बनाए। 204 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। 
 
भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा जो 6 गेंदों में 7 रन बनाकर मिचेल सेंटनर की गेंद पर रोस टेलर के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद विराट और राहुल के बीच ताबड़तोड़ 99 रन की साझेदारी हुई। 
 
हालांकि, केएल राहुल 27 गेंदों में 56 रन की पारी खेलकर ईश सोढ़ी का शिकार बने। राहुल का कैच साउदी ने पकड़ा। कप्तान विराट कोहली के रूप में भारत का तीसरा विकेट गिरा। कोहली 45 रन बनाकर टिकनेर की गेंद पर मार्टिन गप्टिल के हाथों कैच आउट हुए। शिवम दुबे के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। दुबे 13 रन बनाकर ईश सोढ़ी की गेंद पर साउदी के हाथों कैच आउट हुए।
 
 इसके बाद श्रेयस अय्यर और मनीष पाण्डेय ने 33 गेंदों पर 62 रनों की शानदार साझेदारी कर भारतीय टीम को 1 ओवर शेष रहते 6 विकेट से जीत दिला दी। अय्यर 29 गेंदों पर 58 रन और मनीष पाण्डेय 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। 
 
Image result for टी 20 मैचन्यूजीलैंड की तरफ से ईश सोढ़ी ने 2 टिकनेर और सैंटनर ने 1-1 विकेट लिया। इससे पहले कोलिन मुनरो (59), रॉस टेलर (नाबाद 54) और कप्तान केन विलियमसन (51) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 में भारत के सामने 204 रनों के लक्ष्य रखा है। 
 
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 5 विकेट पर 203 रन बनाए। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। 
 
 टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत मार्टिन गप्टिल और कोलिन मुनरो ने की। दोनों ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना विकेट खोए 68 रन जोड़े। वहीं, 30 रन के निजी स्कोर पर मार्टिन गप्टिल शिवम दुबे की गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए। इस तरह कीवी टीम को पहला झटका लगा। कोलिन मुनरो ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 42वीं गेंद पर 59 रन की पारी खेलकर वे शार्दुल ठाकुर की गेंद पर चहल के हाथों कैच आउट हो गए। 
 
अगले ही ओवर में कोलिन डिग्रैंडहोम बिना खाता खोले रवींद्र जडेजा की गेंद पर शिवम के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद केन विलियमसन ने 25 गेंदों में भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का पहला अर्धशतक जड़ा, लेकिन 51 रन बनाकर वो चहल की अगली ही गेंद पर कोहली को कैच देकर आउट हो गए।
 
 मेजबान टीम को पांचवां झटका टिम साइफर्ट के रूप में लगा जो जसप्रीत बुमराह की गेंद पर 1 रन बनाकर अय्यर के हाथों कैच आउट हुए। टेलर 54 और सैंटनर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिया। भारत ने पहले टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, श्रेयस ने छक्के लगा दिलाई माही की याद 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें