अप्रैल,26,2024
spot_img

रोहित के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि, घरेलू जमीन पर सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में अजहरुद्दीन को छोड़ा पीछे

spot_img
spot_img
spot_img

चेन्नई। इंग्लैंड के खिलाफ यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बेहतरीन शतकीय पारी खेल भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रोहित ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अपने करियर का सातवां टेस्ट शतक लगाया।

 रोहित ने ये सातों शतक देश में ही लगाए हैं। यह एक रिकार्ड है। इससे पहले यह रिकार्ड मोहम्मद अजहरूद्दीन के नाम था, जिन्होंने छह शतक देश में लगाने के बाद विदेश में अपना पहला शतक लगाया था।

वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो बांग्लादेश के मोमिनुल हक के नाम अपने शुरुआती 10 शतक देश में ही लगाने का रिकार्ड है। इस क्रम में रोहित का नाम दूसरे स्थान पर है।
इसके बाद एफएस जैक्सन, चंदू बोर्डे और मार्नस लाबुशैन के नाम हैं, जिन्होंने पांच-पांच शतक देश में लगाने के बाद ही विदेशी पिचों पर तीन अंकों को छुआ था। रोहित ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था। अब उन्होंने नौ पारियों, 15 महीने के बाद पहला शतक लगाया है। चेन्नई में यह उनका पहला शतक है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें