मार्च,29,2024
spot_img

40 साल का युवा माही: धोनी आज मना रहे अपना 40वां जन्मदिन, BCCI समेत कई दिग्गज क्रिकेटरों ने दी बधाई, देशज टाइम्स की भी शुभकामना-जन्मदिन मुबारक हो धोनी

spot_img
spot_img

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सहित कई दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों ने उन्हें बधाई दी है।

बीसीसीआई ने धोनी को बधाई देते हुए ट्वीट किया,”एक किंवदंती और एक प्रेरणा! टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना ने धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया,”आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं धोनी। आप मेरे लिए एक दोस्त, भाई और एक संरक्षक रहे हैं, जिससे कोई भी कभी भी मदद मांग सकता है। भगवान आपको अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन का आशीर्वाद दे! एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी और एक महान खिलाड़ी होने के लिए धन्यवाद। एक बेहतरीन लीडर। जन्मदिन मुबारक हो धोनी।”

हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा और मोहम्मद कैफ ने भी इस खास दिन पर धोनी को शुभकामनाएं दीं।

कैफ ने ट्वीट किया, “दादा ने हमें सिखाया, युवाओं को, कैसे जीतना है और धोनी ने इसे अपनी आदत बना ली। अलग-अलग युगों के दो महान कप्तानों का जन्म एक दिन के अंतराल में हुआ। भारतीय क्रिकेट को आकार देने वाले धोनी और गांगुली को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

भारत के पूर्व कप्तान धोनी, जो शायद क्रिकेट के मैदान पर सबसे महान कप्तानों में से एक हैं, ने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 में टी-20 विश्व कप,2013 चैंपियंस ट्रॉफी और घरेलू धरती पर 2011 एकदिवसीय विश्व कप जिताया है।

2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले धोनी ने अपने 16 साल के लंबे करियर के दौरान सभी प्रारूपों में 538 मैच खेले हैं।

धोनी ने भारत के लिए 350 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय, 90 टेस्ट और 98 ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने जुलाई 2019 में विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। यह मैच भारत हार गया था।

15 अगस्त, 2020 को, धोनी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। अपने करियर के दौरान, धोनी ने टेस्ट में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए और एकदिवसीय मैचों में 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में धोनी ने 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें