मार्च,28,2024
spot_img

देश के महान क्रिकेटर, 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव को हार्ट अटैक,अस्पताल में भर्ती

spot_img
spot_img

नई दिल्ली, देशज न्यूज। भारतीय क्रिकेट टीम को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव को हार्ट अटैक आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीने में दर्द के बाद शुक्रवार को उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हार्ट में ब्लॉकेज के कारण कपिल देव की एंजियोप्लास्टी हुई है।

डॉक्टर्स के मुताबिक, कपिल देव की हालत स्थिर है। वे खतरे से बाहर हैं। हार्ट अटैक की खबर के बाद सोशल मीडिया पर हर्षा भोगले और आकाश चोपड़ा समेत कई फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की।

कपिल देव के जीवन पर बॉलीवुड में बायोपिक फिल्म ‘83’ बन रही है। इसमें लीड रोल रणवीर सिंह निभा रहे हैं। फिल्म में 1983 वर्ल्ड कप जीतने पर ज्यादा फोकस किया जाएगा, इसलिए टाइटल ‘83’ रखा गया है। कपिल को लेकर तीन बायोग्राफी ‘बाय गोड्स डिक्री, क्रिकेट माय लाइफ और स्ट्रेट फ्रॉम द हार्ट’ पहले ही लिखी जा चुकी हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें