मार्च,29,2024
spot_img

IPL 2020 की तारीखों का ऐलान, जानिए यूएई में कब होगा पहला मुकाबला

spot_img
spot_img

नई दिल्ली: बहुप्रतीक्षित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) 19 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरू होगा। इसका फाइनल 8 नवंबर को खेला जाएगा। आईपीएल चेयरमैन ब्रजेश पटेल (IPL Chairman Brijesh Pate)ने यह जानकारी दी।

 आईपीएल संचालन परिषद की अगले सप्ताह बैठक होगी। इसमें इसे अंतिम रूप देने के साथ कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने अपनी योजना से फ्रेंचाइजी को अवगत करा दिया है।(।ipl-2020-IPL 2020 To Begin On September 19, Final On November 8 in UAE ) 

पीटीआई ने गुरूवार को तारीखों की खबर दी थी। इसके बाद पटेल ने आज शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। पटेल ने कहा, संचालन परिषद जल्द ही बैठक करेगी लेकिन हमने कार्यक्रम तय कर लिया है। IPL 2020 19 सितंबर से शुरू होकर 8 नवंबर तक होगा। हमें सरकार की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।(।ipl-2020-IPL 2020 To Begin On September 19, Final On November 8 in UAE ) 

 

यह पूरा 51 दिन का आईपीएल होगा।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अक्टूबर नवंबर में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित करने के फैसले के बाद आईपीएल का आयोजन संभव हो गया है।(।ipl-2020-IPL 2020 To Begin On September 19, Final On November 8 in UAE ) IPL 2020 की तारीखों का ऐलान, जानिए यूएई में कब होगा पहला मुकाबला

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें