अप्रैल,26,2024
spot_img

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट:भारत ने पहले दिन 5 विकेट पर बनाए 122 रन, बारिश ने धोया 

spot_img
spot_img
spot_img
मुख्य बातें

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 122 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने इस मैच में 84 गेंदों पर 34 रन बनाए। इसी के साथ मयंक ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मयंक भारत के दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं जिसने न्यूजीलैंड में एक टेस्ट मैच में एक सत्र से ज्यादा बल्लेबाजी की है। पहली बार यह कारनामा साल 1990 में मनोज प्रभाकर ने किया था। 30 साल पहले मनोज प्रभाकर ने नेपियर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पारी की शुरुआत करते हुए 268 गेंदों में 95 रन की पारी खेली थी, जिसके चलते भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी।
वेलिंग्टन, देशज न्यूज। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। आज चायकाल के समय बारिश शुरू हो गई,जिसके बाद फिर खेल शुरू नहीं हो सका और दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया। अजिंक्या रहाणे 38 और रिषभ पन्त 10 रन बनाकर नाबाद हैं।
 इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। 2018 में टेस्ट पदार्पण के बाद पहली बार पृथ्वी शॉ की भारतीय टीम में वापसी हुई। अपनी घरेलू परिस्थितियों में बेहद घातक गेंदबाज टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट के सामने शॉ और मयंक अग्रवाल ने सकारात्मक शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 16 रन जोड़े।
टीम साउदी ने पांचवे ओवर की दूसरी गेंद पर शॉ को बोल्ड कर भारत को पहला झटका दिया।शॉ ने 18 गेंद में 16 रन बनाए। भारतीय टीम को दूसरा झटका 35 रन के कुल स्कोर पर गिरा।अपना पहला ही मैच खेल रहे लंबे कद के काइल जैमिसन ने पुजारा को अपना शिकार बनाया। जैमिसन की गेंद पर पुजारा विकेटकीपर वाटलिंग को कैच दे बैठे। करीब एक घंटा और 42 गेंद की अपनी पारी में पुजारा ने 11 रन बनाए।
 मुसीबत में फंसी टीम को निकालने की जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली के कंधों पर थी, लेकिन वो इस काम में विफल रहे।जैमिसन की गेंद पर पहली स्लिप में खड़े रॉस टेलर के हाथों कैच हो गए। कोहली सिर्फ 2 रन ही बना सके। 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ट ने भारत को चौथा झटका दिया। लंच के ठीक बाद भारत ने मंयक अग्रवाल के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया। मयंक 34 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे-पुजारा के बीच 48 रन की साझेदारी हुई।
दोपहर की ड्रिंक्स ब्रेक के बाद खेल फिर से शुरू हुआ लेकिन भारत के लिए निराशाजनक रहा। जेमीसन ने ओवर की शुरुआत की और ओवर की पहली ही गेंद पर हनुमा विहारी को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। विकेटकीपर वाटलिंग को कैच देने से पहले विहारी ने 20 गेंदों में सात रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से जैमिसन ने 3 और टीम साउदी व ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट लिया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें