अप्रैल,18,2024
spot_img

Solar eclipse 2019 :26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण,सभी राशियों पर होगा असर, कहीं खुशी कहीं गम

spot_img
spot_img

Solar eclipse 2019 :26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण,सभी राशियों पर होगा असर, कहीं खुशी कहीं गम26 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण का प्रभाव विभिन्न राशियों पर पड़ेगा। वैसे ग्रहण का प्रभाव हर राशि पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियों पर इसके  प्रभाव अधिक नुकसान देंगे।

वैसे, इस ग्रहण का प्रभाव अधिकतर राशियों के लिए प्रतिकूल है। खासकर धनु, कन्या एवं वृष राशि के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वृष राशि के लोगों को बहुत सतर्क रहना होगा वहीं वृश्चिक राशि के लोगों को धन हानि होगी। इसके अलावा कर्क, तुला, कुंभ और मीन चार राशि वालों पर ग्रहण शुभ रहेगा।

आध्यात्मिक डेस्क, पंडित विजय कुमार झा, देशज न्यूज।भारतीय समयानुसार ग्रहण सुबह 08 बजकर 17 मिनट पर लगेगा और 10 बजकर 57 मिनट में समाप्त हो जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह सूर्य पौष माह की अमावस्या के दिन मूल नक्षत्र और धनु राशि में लगेगा। लेकिन ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर होगा।

मेष
अपमान होने की संभावना है।

वृष
शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकता है।


मिथुन
जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है।


कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।


सिंह
आज आपको किसी चीज़ की चिंता हो सकती है।


कन्या
ग्रहण के प्रभाव से स्थिति कष्टप्रद हो सकती है।


तुला
धन लाभ होने की प्रबल संभावना है।


वृश्चिक
वित्तीय हानि होने के संकेत मिल रहे हैं।


धनु
किसी प्रकार का कष्ट होने की आशंका है।


मकर
किसी तरह की हानि होने की आशंका है।


कुंभ
आपको किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है।


मीन
आपकी खुशियों में वृद्धि होगी।मेष वालों को सेहत का खास ध्यान रखना होगा, वहीं मानसिक तौर पर भी इनको परेशानियां रहेंगी। वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण अच्छे फल देने वाला नहीं है। इससे दुर्घटना के योग बन रहे हैं। मिथुन राशि के जीवन साथी को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं, शादीशुदा जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी।

कन्या राशिवालों की नौकरी को लेकर खतरा बनेगा। इसलिए इन लोगों को खास सावधानी रखनी होगी। किसी विवाद में ना पड़ें। वृश्चिक वालों को पैसों को लेकर समस्या, घर में लड़ाई झगड़ा और वाहन से दुर्घटना भी हो सकती है। धनु राशि के लोगों को मानसिक तौर पर परेशानियां मिल सकती हैं, इसके अलावा सेहत भी अच्छी नहीं रहेगी।  आपको बता दें कि 26 दिसंबर की सुबह सूर्य ग्रहण  8.04 मिनट से शुरू होगा। सूर्य ग्रहण सुबह  9.24 से चंद्रमा सूर्य के किनारे को ढकना शुरू कर देगा। इसके बाद सुबह 9.26  तक पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 11.05 तक यह सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा। कुल मिलाकर 3.12 मिनट का यह सूर्य ग्रहण होगा।

नासा ने दी अभी से चेतावनी
नासा ने इसके लिए चेतावनी जारी की है। नासा ने कहा है,यह सूर्य ग्रहण जितना सुंदर होगा, उतना ही खतरनाक भी होगा, इसलिए सूर्य ग्रहण के दौरान नंगी आंखों से सूर्य ग्रहण की तरफ न देखें। यही नहीं इसको देखने के समय विशेष सावधानी बरतें। खासकर सूर्य ग्रहण के दौरान आपके पास चश्मा होना चाहिए। इसके अलावा अगर आप फोटोग्राफ लेना चाहते हैं तो आपके पास सोलर फिल्टर्स होने चाहिए। दरअसल कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान इससे खास तरह की किरमें निकलती हैं जो हमारी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए कोई भी गॉगल नहीं बल्कि विशेष प्रकार का गॉगल लगाना चाहिए। इसके अलावा सोलर फिल्टर च सोलर व्यूअर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण
भारत समेत दुनिया के पूर्वी यूरोप, उत्तरी-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में यह सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 8.04 मिनट से शुरू होगा। सूर्य ग्रहण सुबह  9.24 से चंद्रमा सूर्य के किनारे को ढकना शुरू कर देगा। इसके बाद सुबह 9.26  तक पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 11.05 तक यह सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा। कुल मिलाकर 3.12 मिनट का यह सूर्य ग्रहण होगा। Solar eclipse 2019 :26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण,सभी राशियों पर होगा असर, कहीं खुशी कहीं गम

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें