अप्रैल,27,2024
spot_img

#Latehar-मालगाड़ी की चपेट में 5 हिरणों की मौत, जंगली जानवरों की सुरक्षा पर भी उठे सवाल

spot_img
spot_img
spot_img
#Latehar-मालगाड़ी की चपेट में 5 हिरणों की मौत, जंगली जानवरों की सुरक्षा पर भी उठे सवाललातेहार,देशज न्यूज। जिले के केचकी रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से पांच  हिरणों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद वन विभाग के वरीय अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार जहां घटना हुई है वह इलाका पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पड़ता है। इस इलाके में बड़ी संख्या में हिरण निवास करते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि हिरणों का झुंड रेलवे ट्रैक को पार कर रहा होगा। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हुई होगी।Latehar,5 deer death#Latehar-मालगाड़ी की चपेट में 5 हिरणों की मौत, जंगली जानवरों की सुरक्षा पर भी उठे सवाल
फिलहाल वन विभाग के पदाधिकारी जांच के बाद ही कुछ भी कहने की बात कह रहे हैं। इस इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से अक्सर जंगली जानवरों की मौत की घटना होती रहती है। इधर एक साथ 5 हिरणों की मौत के बाद जंगली जानवरों की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगा है।Latehar,5 deer death

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें