अप्रैल,23,2024
spot_img

झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का कोरोना से निधन

spot_img
spot_img
spot_img

रांची, देशज न्यूज। कोरोना संक्रमित झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन हो गया है। कुछ दिन पहले उन्हें इलाज के लिए रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाजी हुसैन अंसारी जेएमएम के कद्दावर नेता थे।देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से वे कई बार निर्वाचित हुए थे। हाजी हुसैन अंसारी जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के काफी करीबी थे।

यह भी पढ़ें:  Jamshedpur Court News | पूर्व जज आरपी रवि पर फायरिंग में गैंगस्टर अखिलेश सिंह बरी

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, हाजी हुसैन अंसारी साहब के निधन से अत्यंत आहत हूं। हाजी साहब ने झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। वे सरल स्वभाव वाले जन नेता थे। परमात्मा हाजी साहब की आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें