मार्च,29,2024
spot_img

सोमालिया में अल शबाब के आतंकवादी हमले में 30 लोगों की मौत, मरने वालों में 17 सैनिक और 13 आम नागरिक

spot_img
spot_img

मोगादिशु। सोमालिया के अर्धस्वायत्त राज्य गलमुदुग में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 30 लोगों की मौत हो गई है।

 

सेना के अधिकारी मेजर मोहम्मद अवाले ने बताया कि विद्रोहियों ने मध्य सोमालिया में स्थित गलमुदुग के विसिल शहर में एक सैन्य अड्डे पर हमले में कार बमों का इस्तेमाल किया, जिससे सरकारी सैनिकों और हथियारबंद स्थानीय लोगों के साथ लड़ाई शुरू हो गई।

 

इन लोगों ने आर्मी के बेस पर दो कार बमों से हमला किया और एक घंटे से अधिक समय तक भीषण लड़ाई हुई। कार बमों ने सैन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मरने वाले 30 लोगों में 17 सैनिक और 13 आम नागरिक हैं।

 

उल्लेखनीय है कि अल कायदा आतंकवादी संगठन से संबंद्ध अल शबाब सोमालिया में एक दशक से अधिक समय से लड़ रहा है। इस समूह से जुड़े आतंकवादी अक्सर व्यस्त जगहों को निशाना बनाकर बंदूक और बम से हमला करते हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें