अप्रैल,27,2024
spot_img

हे भगवान! कोरोना मरीज ने सदर अस्पताल की दहलीज पर तोड़ा दम, क्यों…? हकीकत… मरीज को मिला ही नहीं बेड

spot_img
spot_img
spot_img

ये कैसी सरकार, किस चीज की सरकार, क्यों है सरकार, मौत पर जश्न मनाने को तैयार, सब बेकार…

रांची। महानगर के सदर अस्पताल में मंगलवार को एक कोरोना मरीज ने बेड न मिलने की दशा में अस्पताल की दहलीज पर ही दम तोड़ दिया।

बताया गया है कि हजारीबाग जिले के पवन कुमार गुप्ता को उसके परिजन बेहतर इलाज के लिए रांची लेकर आए और विभिन्न अस्पतालों का चक्कर काटते रहे लेकिन उसे बेड नहीं मिला। इलाज के अभाव में उसने सदर अस्पताल की दहलीज पर ही दम तोड़ दिया। यहां एंबुलेंस से पहुंचने के बाद चिकित्सक भर्ती करने में हीला-हवाली कर रहे थे। इस बीच उसकी जान चली गई। बाद में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हे भगवान! कोरोना मरीज ने सदर अस्पताल की दहलीज पर तोड़ा दम, क्यों...? हकीकत... मरीज को मिला ही नहीं बेड
इसके बाद पवन के परिजनों ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना को काफी भला-बुरा कहा। परिजन चीख-चीख कर कह रहे थे कि आपको सिर्फ वोट लेने से मतलब है। जनता की जान की परवाह नहीं है। परिजन सदर अस्पताल की खराब व्यवस्था को लेकर भी काफी आक्रोशित थे। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया अस्पताल कर्मियों की लापरवाही से मरीज की मौत हुई।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें