अप्रैल,25,2024
spot_img

किसानों के काफिले के साथ इलाहाबाद से रीवा के करहिया मंडी पहुंचे राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत में जानिए क्या कहा

spot_img
spot_img
spot_img

रीवा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत रविवार को प्रदेश  के रीवा जिले में पहुंचे। जिले के करहिया मंडी में उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को संबोधित किया। महापंचायत में रीवा के आसपास के जिलों के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर शामिल होने आए थे।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह ने बताया कि करहिया मंडी में आयोजित महापंचायत में देशभर के किसान संगठनों से आए प्रतिनिधि शामिल हुए। सभा में विंध्य क्षेत्र के रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना आदि जिलों से 40 हजार से ज्यादा किसान पहुंचे थे।

इसके पहले राकेश टिकैत किसानों के काफिले के साथ इलाहाबाद से रीवा के करहिया मंडी पहुंचे। यहां उनका कार्यक्रम 1 बजे से था, लेकिन वह दो घंटे देरी से सभास्थल पर पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टिकैत रविवार देर शाम मैहर पहुंचेंगे और शारदा देवी के दर्शन करेंगे। 15 मार्च को दोपहर 12 बजे टिकैत जबलपुर जिले के सीहोरा मंडी में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे।rakesh tikait adressed kisan mahapanchayat in rewa district

यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें